Connect with us

गोरखपुर

सहकारी समिति में वित्तीय अनियमितता, सचिव पर 16 लाख के गबन का आरोप

Published

on

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति के सचिव पर 16 लाख रुपये के गबन और अभिलेख गायब करने का गंभीर आरोप लगा है। एडीओ सहकारिता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व किसानों के लिए आए खाद का गबन कर लिया गया। वित्तीय अनियमितता छिपाने के लिए सचिव ने खाद स्टॉक व वितरण रजिस्टर, कार्यवाही रजिस्टर, बैंक पासबुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज जानबूझकर गायब कर दिए।पुलिस आरोपी सचिव की तलाश में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page