मिर्ज़ापुर
आत्मा दास आईटीआई में बसंतोत्सव मिलन समारोह आयोजित
सीखड़ (मिर्जापुर)। क्षेत्र के आत्मा दास औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पचरांव के प्रांगण में रविवार को बसंतोत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।माल्यार्पण समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने बारी-बारी से मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे और प्रेम भाव को बढ़ावा देते हैं। समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थान बदल-बदल कर होते रहने चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए और सामाजिक समरसता मजबूत हो।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य और प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया।मुख्य रूप से बाबू चंद्रशेखर सिंह, रामबालक त्रिपाठी, प्रमोद पांडेय, शिव प्रसाद द्विवेदी, सुनील पाल, सर्वेश सिंह, संतोष सिंह, धीरज त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह, जेपी तिवारी, संजय मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, अवधेश तिवारी, विजय नारायण राय, राजेश जायसवाल, दीपक उपाध्याय, अभय शंकर त्रिपाठी, नीरज पांडेय, डॉ. संजय सिंह पटेल, दिनेश मिश्रा, शीतलेश्वर पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।मंच संचालन शिव प्रसाद द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के अंत में भांति, चोखा, खीर, दाल-चावल और पापड़ का प्रसाद वितरित किया गया।
