Connect with us

गोरखपुर

स्व. केशभान राय तहसील स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में 325 छात्रों ने दी परीक्षा

Published

on

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला क्षेत्र के आनन्द विद्यापीठ इण्टर कॉलेज ककरही में स्व. केशभान राय प्रतिभा खोज परीक्षा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को कराई गई। जिसमें तहसील क्षेत्र के सभी इण्टरमिडिएट कालेजों के कक्षा 6-12 तक के 325 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग लिया।

   
विद्यालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा (सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता) का आयोजन कुशल शिक्षकों के देख-रेख में एजेएम पब्लिक स्कूल अतरौरा, गोपाल सरस्वती शिशु मंदिर गोला बाजार, सरस्वती शिशु सेवाश्रम डड़वापार, एमसीए पब्लिक स्कूल गोला, कन्या विद्यालय गजबरी, केबी राय एकेडमी पड़ौली, आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककरही सहित तहसील क्षेत्र के सभी इण्टरमिडिएट कालेजों के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित करते हुए कराया गया।

    
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने वाले प्रत्येक कक्षा के छात्रों में जो पहला, दूसरा और तीसरा स्थान लाता है। उसे प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि देकर सेनानी स्व. केशभान राय की पुण्यतिथि पर 12 फरवरी को सम्मानित किया जाता है। यहां पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षक बीरेंद्र आदि के कुशल देख-रेख परीक्षा सम्पन्न हुई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page