गोरखपुर
पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचौरी निवासी मुनीर अली पुत्र पंचम की तहरीर पर पुलिस ने आरबाज पुत्र स्व गोबरी निवासी पचौरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचौरी निवासी मुनीर अली पुत्र पंचम ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 27 जनवरी को रात साढ़े आठ बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर गांव के खड़ंजे के पास आरबाज पुत्र स्व गोबरी ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायल को अस्पताल भिजवाया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि मुनीर अली की तहरीर पर आरबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
