Connect with us

गोरखपुर

डीएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने सादगी के साथ किया राष्ट्रपिता का स्मरण

Published

on

गोरखपुर। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस (सदाहत दिवस) सादगी, गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी के त्याग, बलिदान और उनके आदर्शों का स्मरण किया।

शहादत दिवस के आयोजन के दौरान किसी प्रकार की सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शांत मुद्रा में खड़े होकर दो मिनट के मौन के माध्यम से राष्ट्रपिता को नमन करते नजर आए। सभागार में इस दौरान पूर्ण शांति और गंभीर वातावरण बना रहा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

इस अवसर पर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्रा, सीआरओ हिमांशु वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसीएम द्वितीय राजू कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अनुशासन के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

अधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों पर आधारित था। उनके सिद्धांत आज भी प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने अपने विचारों और आचरण से देश को नई दिशा दी और समाज में शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी और संवेदनशीलता बनाए रखते हुए जनहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाकर ही प्रशासन जनता का विश्वास मजबूत कर सकता है।

Advertisement

शहादत दिवस के इस अवसर पर डीएम सभागार में आयोजित कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page