Connect with us

गोरखपुर

एसपी क्राइम ने परेड का किया निरीक्षण

Published

on

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल पुलिसकर्मियों तथा आरटीसी ट्रेनिंग की महिला आरक्षी प्रशिक्षुओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। साथ ही अनुशासन और एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई।

परेड में सम्मिलित विभिन्न इकाइयों यूपी 112, परिवहन शाखा, घुड़सवार पुलिस सहित अन्य इकाइयों की भी गहन जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page