चन्दौली
सनशाइन पब्लिक स्कूल पड़ाव में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पड़ाव के सनशाइन पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक सरफराज अहमद ने किया। इनके साथ डायरेक्टर शाहनवाज अहमद बहादुरपुर ग्राम प्रधान मिराज अहमद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान जैनुल आबेदीन, प्रमुख समाजसेवी पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव, डॉक्टर सुल्तान खान, इरफान हसीमुद्दीन, बबलू गुप्ता, एडवोकेट तस्लीम आरिफ सिद्दीकी, जफर सिद्दीकी के साथ तमाम क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के बच्चों व सभी अतिथियों द्वारा खड़े होकर अदब से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें डिस्को डांस भांगड़ा डांस ब्रेक डांस क्लासिकल डांस के साथ एक नाटक का मंचन हुआ। जिसके जिसका थीम था नारी शक्ति इस नाटक को अंजलि पटेल ने बड़े ही सुंदर अंदाज में प्रस्तुत किया।
इसके बाद गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से विद्यालय के छात्र रितेश पटेल ने बहुत बारीकी से सबको समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सरफराज अहमद ने कहा कि शिक्षा हर बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि यही हमें समाज के बारे में अच्छी तरह से बताता-समझता है। शिक्षा के बिना इंसान पशु के समान होता है।
इसी के साथ विद्यालय के डायरेक्टर शाहनवाज अहमद ने आए हुए अतिथियों को माला पहनकर मंच से सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को अल्पाहार देकर विदा किया गया।
