Connect with us

चन्दौली

तहसील सदर में अधिवक्ताओं ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

Published

on

चंदौली। 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जनपद सहित नगर पंचायत में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान तहसील सदर में डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने झंडारोहण कर मां भारती के वीर सपूतों को नमन किया।

अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अनगिनत वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है। 26 जनवरी का दिन भारतीय संविधान के लिए याद किया जाता है। भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को उनके अधिकारों कर्तव्यों का याद दिलाता है।

अध्यक्ष ने कहा कि भारत की एकता व अखंडता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। तिरंगा झंडा हमारी आन, बान व शान का प्रतीक है। अपने प्राणों की आहुति देकर भी हम तिरंगे झंडे की रक्षा करते रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रगान का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विद्या चरण सिंह, पंकज सिंह, शमसुद्दीन, अखिलेश सिंह, अनिल शर्मा, आशीष सिंह, सुल्तान अहमद, राजबहादुर सिंह ट्विंकल, अनिल शर्मा जयप्रकाश सिंह सहित और अधिवक्ता उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ सिविल वर संगठन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया।

Advertisement

अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा झंडा देश की उन्नति व प्रगति का प्रतीक है। संविधान में भारत के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार दिया गया है। वीर शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर बलिदानी से आज हम सभी लोग गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहे हैं। आज का दिन हमारे पूर्वजों के संघर्ष बलिदान का परिणाम है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि आजाद भारत में गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहे हैं।

इस मौके पर महामंत्री गौरव सिंह, पूर्व महामंत्री उज्जवल सिंह, एडवोकेट चंद्रमौली उपाध्याय, चंद्रभान सिंह, राजेंद्र तिवारी, गोकुल प्रसाद, महेंद्र चतुर्वेदी, राजेश दीक्षित, धनंजय सिंह शाहिद अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page