Connect with us

गाजीपुर

मतदाता जागरूकता अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Published

on

सादात (गाजीपुर) जयदेश। तहसील जखनियां अन्तर्गत ग्रामसभा कबीरपुर बुथ संख्या-36 में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अभियान के दौरान महिलाओं को उनके मताधिकार के महत्व, निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सुपरवाइजर शैलेंद्र यादव एवं बी.एल.ओ. अरूण कुमार साहिल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुनील यादव, प्रीति सिंह, संध्या खरवार, सुमन चौहान, माया सिंह, सीमा चौहान, गायत्री राजभर, डिम्पल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page