Connect with us

गोरखपुर

पी.एन. सेंट्रल एकेडमी डोहरिया कला में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। बसंत पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर पी.एन. सेंट्रल एकेडमी, डोहरिया कला में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि-विधान, श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। विद्यालय परिसर को पीले रंग के फूलों, वस्त्रों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। पूजा एवं कथा वाचन का कार्य पुरोहित प्रशांत धर दुबे उर्फ पमपम बाबा द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। उन्होंने कथा के माध्यम से विद्या, संस्कार और लोकमंगल का महत्व बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण मुरारी तिवारी, प्रधानाचार्या दिव्या राय, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूजा कार्यक्रम में शिक्षक काशी प्रसाद त्रिपाठी, सौरभ पांडे, ममता द्विवेदी, रजनीधर दुबे, निहारिका त्रिपाठी, निधि पांडे, विशाल सिंह, राहुल वर्मा, जगदंबा सिंह, जितेंद्र सिंह, तारा सिंह, आफरीन शेख, संजना सिंह, मधु उपाध्याय, गृह लक्ष्मी शुक्ला खुशी सिंह सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी बच्चों की सहभागिता सराहनीय रही।

बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक पीले परिधान में नजर आए, जिससे पूरे परिसर में बसंत की छटा बिखर गई। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। कथा वाचन के दौरान लोकमंगल की भावना, शिक्षा के महत्व तथा समाज और राष्ट्र के कल्याण पर चर्चा की गई।

Advertisement

पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों सहित सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षा को महाप्रसाद बताते हुए बच्चों को इसके महत्व से अवगत कराया गया।

विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि सभी बच्चों को मां सरस्वती से शिक्षा, संस्कार और अनुशासन ग्रहण कर आगे बढ़ना चाहिए तथा भविष्य में एक-दूसरे का सहयोग करते हुए समाज में सकारात्मक योगदान देना चाहिए। प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या राय ने भी बच्चों को निरंतर अध्ययन, परिश्रम और सदाचार का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन मां सरस्वती की आरती के साथ हुआ। अंत में विद्यालय परिवार ने मां सरस्वती से विद्यालय, छात्रों एवं समाज के सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page