Connect with us

गोरखपुर

शिक्षकों का संकुल पर बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

 
घघसरा (गोरखपुर)। पाली ब्लॉक के अंतर्गत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय संवाददाता अनिरुद्ध गुप्ता सं डुमरी निवास के संकुल पर शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस माह से प्रारंभ हो रहे निपुण असेसमेंट में अपने और अपने ब्लॉक सभी विद्यालय को शत प्रतिशत निपुण बनाना है।

उन्होंने कहा कि हमें आईसीटी संसाधनों का प्रयोग करके बच्चों का समुचित विकास करना है। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत के सभी बच्चों के संपूर्ण विकास में अपना योगदान देना है। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के  शिक्षक संकुल शिवेंद्र द्विवेदी तथा संचालन शिक्षक संदीप राज ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश यादव  एआरपी सत्येंद्र यादव, शिक्षक संकुल सौरभ राज,अजय कुमार,कृष्ण गोपाल पांडे,कुलदीप दुबे,पूजा भारती, वंदना चौबे,विनोद पांडे,राजेश कुमार,मनोज कुमार समेत न्याय पंचायत के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page