Connect with us

गोरखपुर

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। थाना उरुवा बाजार पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उरुवा बाजार की टीम ने मु0अ0सं0 0013/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अरविन्द सिंह उर्फ फल्लर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Loading...

पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2025 को अभियुक्त ने वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामदगी के बाद मामले में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी चोरी व आर्म्स एक्ट से जुड़े चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page