गोरखपुर
औचक जांच में अनुपस्थित मिले बीएलओ
गोलाबाजार (गोरखपुर)। निर्वाचन आयोग उ प्र द्वारा रविवार को प्रदेश के सभी बूथों पर मतदाता सूची के वाचन का कार्य, फार्म छः भर कर नाम बढ़ाने का कार्य, संसोधन का कार्य और विलोपन का कार्य के लिए शासनादेश जारी था। इस का अनुपालन हर बूथों पर हो रहा है या नही इस की जांच करने खण्ड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बरहजपार माफी, भरसी बुजुर्ग और डाड़ी खास पहुचे जहां बरहजपार में और डाड़ी बुजुर्ग पर बीएलओ उपस्थित मिले लेकिन वही भरसी बुजुर्ग के बूथ संख्या 157और 158 पर 11:29 मिनट तक बीएलओ अनुपस्थित पाए गए।
इस बारे में जब खण्ड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह से बात किया तो उन्होंने कहा कि हम 11:29 मिनट पर भरसी बुजुर्ग बूथ संख्या 157और 158 पर पहुंचा तो वहां बीएलओ अनुपस्थित प पाए गए जिसके चलते मतदाता सूची के वाचन का कार्य, फार्म छः नाम बढ़ाने का कार्य, संसोधन और विलोपन का कार्य होना था। अनुपस्थित बीएलओ के चलते कार्य नही हो पाया है। वही डाड़ी खास के बूथ संख्या 151, 152 पर लोगों की भारी भीड़ रही, बूथ संख्या 151 पर 12 फार्म छः भरा जा चुका था और बूथ संख्या 152 पर तीन फार्म छः भरे जा चुके थे ।
