Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेन्द्र निर्मल ने पुलिस टीम के साथ की।

पुलिस के अनुसार थाना खोराबार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 331(6), 109, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त रामसिंह पुत्र गंगा निषाद निवासी छितौना थाना खोराबार जनपद गोरखपुर तथा राज पुत्र राजेश निवासी छितौना थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 15 जनवरी 2026 को अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से वादी और वादी के परिवार के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र निर्मल, उपनिरीक्षक शुभम शर्मा, हेड कांस्टेबल राजेश प्रेमी तथा कांस्टेबल दीशू राय, थाना खोराबार जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page