Connect with us

अपराध

सुबह टहलने निकले युवक का अपहरण, बाइक सवारों पर आग लगाने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया। जिले के भटनी थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक करीब 40 वर्षीय युवक को कथित तौर पर अगवा कर आग लगाने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीपुर भुवाल निवासी रंजीत कुशवाहा शुक्रवार सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें जबरन उठा लिया और खामपार थाना क्षेत्र के छपिया गांव स्थित पुलिया के नीचे ले जाकर आग लगाने का प्रयास किया।

कुछ देर बाद एक स्थानीय युवक ने पुलिया के नीचे अधजली हालत में पड़े रंजीत कुशवाहा को देखा। उसने तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी और घायल को भाटपाररानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल रंजीत कुशवाहा का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज में होश में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार युवकों ने उन्हें जबरन उठाया और पुलिया के नीचे ले जाकर आग लगा दी। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही खामपार पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और पीड़ित के बयान, चिकित्सकीय रिपोर्ट तथा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह घटना अपहरण और जानलेवा हमले का मामला है या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश अथवा अन्य कारण छिपा हुआ है। घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जिससे लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page