Connect with us

गोरखपुर

जनरल स्टोर का शटर तोड़कर हजारों का माल पार

Published

on

Loading...
Loading...

खजनी में चोरों का आतंक

गोरखपुर। जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खजनी क्षेत्र के पडियापार गांव का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक जनरल स्टोर का शटर तोड़कर दुकान में सेंध लगा दी और हजारों रुपये के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकान मालिक ने दुकान खोली तो चोरी की वारदात का पता चला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से दुकान का शटर तोड़ा और भीतर रखे दाल, तेल, घी, रिफाइंड, साबुन, सर्फ, ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश) समेत अन्य किराना सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा काउंटर में रखे करीब 1500 रुपये नकद भी चोर ले गए। दुकानदार के अनुसार, इस चोरी में करीब 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार ने खजनी थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारी और ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page