गोरखपुर
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की पहली मासिक बैठक संपन्न
जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र और डॉ. त्र्यंबक पांडे ने पत्रकारों के सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य पर जोर दिया
गोरखपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की गोरखपुर जिला इकाई की वर्ष 2026 की पहली मासिक बैठक अर्बन टेस्ट रेस्टोरेंट, मेडिकल कॉलेज रोड मुगलहा में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत सभी सदस्यों द्वारा नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से हुई।
बैठक में आगामी दिनों में लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की गई और संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र ने कहा कि परिषद पत्रकारों के सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में होने वाला राष्ट्रीय अधिवेशन संगठन को नई दिशा और मजबूती देगा।
चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. त्र्यंबक पांडे ने पत्रकारों के स्वास्थ्य और मानसिक सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पेशेवर सम्मान के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से परिषद द्वारा आयोजित प्रशिक्षण और स्वास्थ्य शिविरों में भाग लेने का आग्रह किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष दयानंद जायसवाल, राकेश तिवारी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मुन्ना मिश्रा, नूर आलम, रंजना मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
