गोरखपुर
पैसे के विवाद में मनबढ़ों ने युवक को पीटकर किया घायल, चार के खिलाफ केस दर्ज
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासी शाहजादे पुत्र जमील की तहरीर पर पुलिस ने धुरकुल्ली यादव पुत्र अज्ञात, गादे यादव पुत्र अज्ञात, दिनेश यादव, अखिलेश यादव पुत्रगण गादे यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासी शाहजादे पुत्र जमील ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 4 जनवरी को शाम 6:30 बजे के करीब महदेइया बाजार मझौरा के पास पैसे की बात को लेकर ग्राम पंचायत मझौरा निवासी धुरकुल्ली यादव पुत्र अज्ञात, गादे यादव पुत्र अज्ञात, दिनेश यादव व अखिलेश यादव पुत्रगण गादे यादव ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर जान माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि शाहजादे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
