Connect with us

राज्य-राजधानी

लाखों बिजलीकर्मी 12 फरवरी को करेंगे हड़ताल

Published

on

संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक सिटी बिल 2025 और उत्तर प्रदेश में चल रहे बिजली के निजीकरण के विरोध में देशभर के लगभग 27 लाख बिजलीकर्मी 12 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे।

संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप इस ने कहा कि 9 जनवरी को दिल्ली में दस केन्द्रीय टेड यूनियनों का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा जिसमें औपचारिक रूप से इस हड़ताल का ऐलान किया जाएगा उन्होंने बताया कि बिजली के निजीकरण के साथ ही श्रम संहिता के विरोध संविदा कर्मचारियों को नियमित करने पुरानी पेंशन बहाली और सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ यह हड़ताल होगी जिसमें सभी सेक्टर के कर्मचारी और मजदूर शामिल होंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page