Connect with us

गोरखपुर

पुलिस ने संभाली सफाई की कमान, एडीजी की अगुवाई में चला स्वच्छता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी भी उसमें शामिल है। इसी सोच के तहत गोरखपुर में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद झाड़ू उठाकर जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस अभियान का नेतृत्व एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने किया। सुबह करीब आठ बजे अधिकारी और पुलिसकर्मी पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचे और वहां फैले प्लास्टिक कचरे की सफाई कराई।

अभियान के दौरान आम लोगों से भी अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें और प्लास्टिक के इस्तेमाल को न्यूनतम रखें। एडीजी जोन ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। यह पहल लोगों को साफ-सफाई के प्रति सजग करने के उद्देश्य से की गई।

‘स्वच्छ गोरखपुर, स्वच्छ उत्तर प्रदेश’ अभियान के अंतर्गत विंध्यवासिनी पार्क और दिग्विजयनाथ पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और प्लास्टिक कचरा खुले में न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में एसपी सिटी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में गोरखनाथ मंदिर मेला परिसर और हार्बर्ट बांध क्षेत्र में भी सफाई कराई गई।

सफाई कार्य समाप्त होने के बाद दिग्विजयनाथ पार्क में माहौल उस समय और भी खुशनुमा हो गया, जब पुलिस अधिकारी बच्चों के बीच पहुंचे और क्रिकेट खेलने लगे। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा और एसएसपी राजकरन नय्यर ने बच्चों के साथ मैदान में उतरकर कभी बल्लेबाजी तो कभी गेंदबाजी की और चौके-छक्के भी लगाए। सुबह नौ बजे के आसपास निरीक्षण के दौरान क्रिकेट खेलते बच्चों को देखकर अधिकारी खुद को रोक नहीं पाए और बच्चों के बुलावे पर खेल में शामिल हो गए।

मैदान में अधिकारियों के हर शॉट पर बच्चों की तालियां गूंज उठीं। पूरे वातावरण में हंसी, उत्साह और अपनत्व की झलक दिखाई दी। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों से पढ़ाई, खेल और स्वच्छता के महत्व पर भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है और स्वच्छ वातावरण में खेलना सभी के लिए लाभकारी होता है। बच्चों के लिए यह पल बेहद खास बन गया और उन्होंने एडीजी, डीआईजी और एसएसपी के साथ सेल्फी लेकर इस यादगार क्षण को संजो लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page