Connect with us

राज्य-राजधानी

कंबल वितरण के साथ ग्राम प्रहरियों को दी गई अहम हिदायतें

Published

on

बस्ती। सर्किल कलवारी अंतर्गत थाना नगर, दुबौलिया, कप्तानगंज एवं कलवारी के ग्राम प्रहरियों के लिए रविवार को थाना नगर परिसर में विशेष कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में 4 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्किल क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह एवं थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय द्वारा सभी संबंधित थानों के ग्राम प्रहरियों को कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरित किए गए।
    
इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों को रात्रि गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं हिदायतें दी गईं। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध नियंत्रण में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अधिकारियों ने अपेक्षा जताई कि ग्राम प्रहरी पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रमों से ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ता है और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page