Connect with us

राज्य-राजधानी

बस्ती के सुधांशु यादव बने नेत्र परीक्षण अधिकारी

Published

on

बस्ती। जिले के कुसौरा बाजार में स्थित शिवम् आई हॉस्पिटल के संचालक एवं वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. जेडी यादव के सुपुत्र सुधांशु यादव ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में नेत्र परीक्षण अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। सुधांशु यादव की इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।

    
सुधांशु की मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि वे आज इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचे। चिकित्सा सेवा से जुड़े परिवार में पले-बढ़े सुधांशु ने समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए जनसेवा के क्षेत्र को ही अपना लक्ष्य बनाया। उनके चयन की सूचना मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं स्थानीय लोगों ने घर पहुंचकर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दीं।

    
डॉ. जेडी यादव ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं सुधांशु यादव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सुधांशु यादव की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page