Connect with us

वाराणसी

काशी में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में सात जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन को लेकर भव्य स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा महानगर इकाई इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर में कुल छह प्रमुख बिंदु निर्धारित किए गए हैं। पहला स्वागत स्थल आशापुर फ्लाईओवर के पास होगा, दूसरा पहड़िया स्थित नवीन गल्ला मंडी के मुख्य द्वार पर, तीसरा पांडेपुर चौराहे से पहले काली माता मंदिर मोड़ पर, चौथा पुलिस लाइन चौराहे पर, पांचवां कचहरी स्थित गोलघर चौराहे पर तथा अंतिम स्वागत बिंदु सर्किट हाउस मोड़ पर तय किया गया है।

Loading...

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वाराणसी पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक शंखनाद, डमरू दल और पुष्प वर्षा के साथ भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इस बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी सहित महानगर के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page