Connect with us

चन्दौली

शाहपुर में ‘स्व. रामजनम सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट’ का पंजीकरण, संदीप ने शुरू की समाजसेवा की नई पहल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। समाजसेवी संदीप कुमार सिंह, अधिवक्ता व पूर्व उपाध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन चंदौली ने सराहनीय पहल करते हुए अपने स्व. पिता रामजनम सिंह की स्मृति में ‘स्व. रामजनम सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट, शाहपुर’ का विधिवत पंजीकरण उपनिबंधक कार्यालय चंदौली सदर में कराया गया।

पंजीकरण की प्रक्रिया समक्ष गवाहों व सहयोगी अधिवक्ता साथियों की उपस्थिति में पूर्ण की गई। इसमें कार्यालय द्वारा मूल दस्तावेज प्राप्त किए गए। अधिवक्ता संदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य गरीब, असहाय व वृद्धजनों की सेवा एवं सहयोग करना है। आने वाले समय में ट्रस्ट के माध्यम से एक भव्य वृद्धाश्रम व अनाथालय का निर्माण कराया जाएगा। इससे जरूरतमंदों को स्थायी सहायता मिल सके।

Loading...

इस मौके पर सृजीत मौर्य, आलोक सिंह, मनीष सिंह, तरोज कुमार, प्रदीप सिंह, चंदन सिंह एवं राकेश सिंह सहित अन्य लोगों ने समाजसेवी पहल के सराहना करते हुए ट्रस्ट को अपना सहयोग व आशीर्वाद प्रदान किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page