Connect with us

गाजीपुर

विद्यालय में उर्दू प्रार्थना का वीडियो वायरल, ब्राह्मण रक्षा दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सिंगेरा स्थित एम.आर.डी. पब्लिक स्कूल में बच्चों से उर्दू में प्रार्थना कराने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर डी.ओ.आई.एस. ने हालांकि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने इस आश्वासन को लॉलीपॉप की संज्ञा देते हुए कहा कि इसमें यथाशीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए।

इनके साथ राजेश कुमार मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रतलेश पांडे, अनुज पांडे, हरिप्रसाद पांडे, उदय नारायण पांडे, मिंटू पांडे, मनीष पांडे, गोपाल पांडे, कौशल मिश्रा, दिनेश मिश्रा, मृतुंजय मिश्र के अतिरिक्त राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी ने विद्यालय पर कार्रवाई के आश्वासन पर हैरानी जताते हुए कहा है कि अभी तक विद्यालय पर कार्रवाई न होना समझ से परे है। तत्काल कार्रवाई न होने की स्थिति में राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

संतोष कुमार पाण्डेय (राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि), संदीप दुबे (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), अभिनव कुमार पाल (राष्ट्रीय सचिव), अभिषेक तिवारी (जिलाध्यक्ष गाजीपुर), उदयभान दुबे (जिलाध्यक्ष मऊ), अजीत उपाध्याय (प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा), मिट्ठू पाण्डेय (RJSP), शुभम शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष गाजीपुर) सहित सैकड़ों लोगों ने विद्यालय पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने और इस्लामिक संपर्क की गहनता से छानबीन कराने की मांग की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page