Connect with us

गोरखपुर

नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर।  जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पिता ने पड़ोस के गांव के एक युवक समेत छह लोगों पर 15 वर्षीय बेटी को बहका-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

Loading...

पिता के अनुसार, 15 दिसंबर को उनकी बेटी रोज की तरह एक इंटर कॉलेज पढ़ने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उक्त युवक अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उसे भगा ले गया। ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पकड़कर मछलीगांव पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया था। पिता का आरोप है कि आरोपियों के छोड़े जाने से बेटी का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page