Connect with us

वाराणसी

वाहन चेकिंग और अतिक्रमण अभियान को लेकर चेतगंज पुलिस चौकस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। एसीपी चेतगंज डॉ. ईशांत सोनी एवं प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट और गलत दिशा में चलने वाले दर्जनों वाहनों का चालान किया गया, जबकि लगभग आधा दर्जन वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही पैदल गश्त भी की और सघन अतिक्रमण अभियान चलाकर सड़कों पर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

Loading...

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के वाहन चेकिंग, गश्त और अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुचारु यातायात सुविधा मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page