Connect with us

गोरखपुर

महिला की आग से जलकर मौत, प्रशासनिक सतर्कता पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किन्नूभार में लगभग 60 वर्षीय देवमती पत्नी नागेन्द्र की आग से जलने के कारण मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेजा गया, जहां विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है

हालांकि, इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं था। इस संबंध में जब सिकरीगंज थाना प्रभारी कमलेश से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि थाने को ऐसी किसी घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Loading...

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बिना पुलिस सूचना के हुई इस मौत ने प्रशासनिक सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page