Connect with us

गोरखपुर

तिलौरा गांव में चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के3 सहजनवां क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का असर लगातार दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में सहजनवां थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता अर्जित करते हुए तिलौरा गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर लिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों—जय हिन्द गौड़ और अमित सिंह—को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 06/07 दिसंबर 2025 की रात वादी मुकदमा के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा कीमती सामान पार कर लिया गया था। पीड़ित द्वारा थाना सहजनवां में दी गई तहरीर के आधार पर केस संख्या 663/2025 धारा 305, 331(4) भा0न्या0सं0 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी सुरागरसी के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का सफल पर्दाफाश कर दिया। बरामद सामान की पहचान पीड़ित ने की है।

गिरफ्तार आरोपी जय हिन्द गौड़ (निवासी तिलौरा) के खिलाफ इसी चोरी से जुड़ा एक ही मुकदमा दर्ज है, जबकि दूसरा आरोपी अमित सिंह (निवासी घघसरा) का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ थाना गुलरिहा में 395/412 जैसे गंभीर आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज रह चुका है। इसके अलावा 323, 325 तथा हालिया चोरी मामले में भी वह नामजद अभियुक्त है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मुख्य मुकदमे में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोतरी कर मामले को और मजबूत किया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रमेश यादव, उ0नि0 वैभव मिश्रा, कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल रूद्र सिंह, कांस्टेबल पारस तथा जनपदीय स्वॉट टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस टीम ने मिली सफलता को अपने लगातार अभियान और क्षेत्र में सक्रिय निगरानी का परिणाम बताया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए निरंतर गश्त बढ़ाई गई है। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस के इस खुलासे से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है तथा ग्रामीणों ने पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page