Connect with us

गोरखपुर

मुख्य सड़क से जिगिना गांव को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग बदहाल, आवागमन में परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत अनन्तपुर राजस्व गांव जिगिना को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग बदहाल स्थिति में है, यह सम्पर्क मार्ग लगभग एक दशक पहले प्रधाननिधि से भकोले साहनी के घर से रमेश यादव के घर तक खड़ंजा लगवाया गया था, लेकिन मरम्मत के अभाव में यह सम्पर्क मार्ग बदहाल स्थिति में हो गया है। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Loading...

ग्रामीणों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से इस सम्पर्क मार्ग को मरम्मत कराने के लिए प्रदर्शन करते हुए गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने इस सड़क के मरम्मत और सीसी रोड कराने के लिए कई बार जिम्मेदार लोगों से गुहार लगाया गया लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।
  
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से भकोले साहनी, दीपचंद साहनी, राजदेव साहनी,राजू साहनी, रमेश यादव, मोहन यादव, जग्गा यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page