Connect with us

वाराणसी

Varanasi Airport : इंडिगो की फ्लाइट्स फिर लौटीं रनवे पर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पर्यटन सीजन की शुरुआत में यात्रियों के लिए परेशानी बनी इंडिगो की उड़ानों की स्थिति अब सुधार की ओर है। रविवार को दोपहर तक किसी भी उड़ान के रद्द होने की खबर सामने नहीं आई। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार तक परिचालन लगभग पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

पुणे से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E497 अपने तय समय से करीब दो घंटे देर से तड़के 4:40 बजे वाराणसी पहुंची। इसके बाद यह विमान सुबह 5:30 बजे पुणे के लिए पुनः उड़ान भर गया। वहीं मुंबई से आने वाली उड़ान संख्या 6E5123 रविवार सुबह 9 बजे तय समय पर पहुंची और 9:40 बजे वापस मुंबई रवाना हुई। गाजियाबाद और बेंगलुरु के लिए उड़ानें भी समयानुसार आने की संभावना जताई गई है।

हाल के दिनों में IndiGo परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण एयरलाइन की कई उड़ानें प्रभावित हुई थीं, जिससे यात्रियों को असुविधा उठानी पड़ी। लेकिन रविवार को स्थिति पटरी पर लौटने से यात्रियों ने राहत महसूस की। कंपनी के अनुसार संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

पर्यटन सीजन के चलते वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भीड़ को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान के निर्धारित समय से पहले ही एयरपोर्ट पहुंचे ताकि किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

इंडिगो के साथ ही अन्य एयरलाइंस ने भी अपने संचालन को सामान्य स्तर पर लाने की तैयारी तेज कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में उड़ान सेवाएं पूरी तरह नियमित हो जाएंगी। साथ ही, हाल में अन्य कंपनियों द्वारा बढ़ाई गई टिकट दरों में भी एक- दो दिन में कमी की उम्मीद बढ़ी है।

Advertisement

वाराणसी में उड़ान सेवाओं के पुनः पटरी पर आने से यात्रियों में उत्साह नजर आने लगा है। एयरलाइंस यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास कर रही हैं कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page