Connect with us

अपराध

साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, छह मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। यूपी पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए साइबर अपराध के एक बड़े गिरोह पर शिकंजा कस दिया है। बस्ती पुलिस ने पूर्वांचल ही नहीं, देश के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ कर 6 मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

एसपी बस्ती के निर्देशन में कोतवाली और लालगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस इंटर स्टेट साइबर गैंग को गिरफ्तार किया। यह गिरोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सरकारी लाभ और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर देशभर में लोगों को ठग रहा था।

4 करोड़ 49 लाख की ठगी का खुलासा
पुलिस जांच में अब तक 4,49,61,225 की ठगी की पुष्टि हुई है। गिरोह का मुख्य सरगना प्रशांत मिश्रा बताया गया है। उसके इशारे पर एक्सिस बैंक का संविदा कर्मी और अन्य कंप्यूटर विशेषज्ञ युवक फर्जी बैंक खाते खोलकर देशभर से ठगी की रकम इकट्ठा करते थे।

देशभर में दर्ज थे 74 साइबर फ्रॉड केस
पुलिस की विशेष टीम ने विभिन्न राज्यों में दर्ज कुल 74 साइबर फ्रॉड मामलों की गुत्थी सुलझाने में सफलता पाई है। आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर खाते खोलते थे और इन्हीं खातों के माध्यम से पैसे की हेराफेरी करते थे।

लैपटॉप-मोबाइल समेत फर्जी दस्तावेज बरामद
डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी बस्ती ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर पूरे गिरोह से जुड़े खुलासे किए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, फर्जी दस्तावेज और अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए हैं।

Advertisement

बस्ती पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की हर स्तर पर प्रशंसा हो रही है। यह उपलब्धि बस्ती पुलिस की ऐतिहासिक सफलता के रूप में दर्ज की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page