Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में ‘वन वार्ड वन गैंग’ योजना लागू, अपराध पर लगेगा लगाम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में अपराध नियंत्रण के लिए ‘वन वार्ड वन गैंग’ योजना शुरू की गई है। हर वार्ड में विशेष पुलिस टीम तैनात होगी, जो अपराधों पर नज़र रखेगी और तुरंत कार्रवाई करेगी। प्रशिक्षित पुलिसकर्मी नागरिकों के साथ मिलकर काम करेंगे और अपराध संबंधी जानकारी जुटाएंगे। इससे पुलिस और जनता के बीच सहयोग बढ़ेगा।

नगर निगम ने पूरे शहर में इस योजना को लागू करने का बड़ा कदम उठाया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर हर वार्ड में एक समर्पित तकनीकी टीम तैनात की गई है, जिसमें लाइनमैन, हेल्पर और इलेक्ट्रिशियन शामिल हैं। यह टीम अपने-अपने वार्ड की स्ट्रीट लाइट्स का दैनिक निरीक्षण करेगी और शाम-रात में फील्ड में रहकर खराब लाइट्स की मरम्मत करेगी। किसी भी शिकायत पर अधिकतम 24 घंटे में मरम्मत अनिवार्य होगी, जबकि विशेष परिस्थितियों में 48 घंटे की छूट दी जाएगी।

तकनीकी टीम के पास बल्ब, चोक, टाइमर, एमसीबी, वायरिंग सामग्री सहित सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध रहेंगे। मरम्मत के दौरान सेफ्टी बेल्ट, ऑटो कट-ऑफ, सीढ़ी और इंडिकेटर जैसे सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अनिवार्य होगा तथा तकनीकी मानकों का पालन किया जाएगा।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार हर गैंग अपनी दैनिक रिपोर्ट जोनल कार्यालय, विद्युत विभाग और मुख्य नियंत्रण कक्ष को भेजेगी। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स की संख्या का रोजाना अपडेट भी किया जाएगा। पूरी व्यवस्था की सतत निगरानी जोनल अधिकारी और विद्युत विभाग मिलकर करेंगे।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि शहर की प्रकाश व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाना प्राथमिकता है। इस योजना से रात में सड़कें सुरक्षित होंगी तथा अपराध और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने वार्ड की खराब स्ट्रीट लाइट्स की सूचना तुरंत नगर निगम को दें ताकि 24 घंटे के भीतर मरम्मत संभव हो सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page