Connect with us

गाजीपुर

छात्राओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण में दिखाया दमखम

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर)। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मरदह में आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने अपने हुनर और साहस का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा के विभिन्न करतब दिखाए और सीखा कि किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित कैसे रखा जाए।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय की अनुदेशक रीता देवी के निर्देशन में 1 सितंबर से लगातार चल रहा है। छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाई जा रही हैं ताकि वे किसी भी बाहरी आक्रमण या आपात स्थिति में खुद का बचाव कर सकें।

Loading...

प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएँ माया सिंह और रजनी सिंह भी सक्रिय सहयोग दे रही हैं। प्रधानाध्यापिका सत्यवती ने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्राओं को निर्भीक और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान छात्राएँ प्रतिदिन आत्मरक्षा किट पहनकर अभ्यास करती हैं और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना सीख रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page