गाजीपुर
नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन आज
सादात (गाजीपुर)। जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन आगामी 15 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यह शिविर अंकुर प्रधान के आवास, ग्राम इब्राहिमपुर, सादात (गाज़ीपुर) में आयोजित होगा।
शिविर का संचालन आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। शिविर में मोतियाबिंद, नासूर एवं अन्य नेत्र संबंधी रोगों की जांच एवं ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
यह आयोजन कृष्ण कुमार सिंह ‘अंकुर’ (प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य, जखनिया चतुर्थ) के सौजन्य से किया जा रहा है।
नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों में आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर, मार्कशीट एवं पुरानी दवाएं (यदि पहले से ले रहे हों) साथ लाना अनिवार्य रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें — 9506965452
