Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर में ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में गूंजे महिलाओं और बच्चों के सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के लाभार्थियों, खासकर महिलाओं और बच्चों, के सवालों का समाधान करना था।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने जिलाधिकारी के सामने अपने व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं के बारे में पूछा। कई समस्याओं का समाधान तत्काल किया गया, जबकि कुछ के लिए जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी को संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समाधान करने के निर्देश दिए। सभी सवालों का संतोषजनक और विस्तृत जवाब दिया गया।

Loading...

बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप मिशन शक्ति लोगो वाला कप प्रदान किया गया। महिला कल्याण विभाग की टीम ने योजनाओं के बारे में पंपलेट और स्टीकर वितरित कर लाभार्थियों को जागरूक किया।

महिला सशक्तिकरण हब की डॉ. मंजू यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है और प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों के साथ-साथ आम जनता की भी उपस्थिति रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page