Connect with us

गाजीपुर

मुंबई में गूंजी गाजीपुर की बेटी की प्रतिभा

Published

on

Loading...
Loading...

जसदेवपुर की सुमन कुमारी ने मिस बिहार व बेस्ट एक्टिंग अवार्ड में जीता गोल्ड

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जनपद के विकासखंड भांवरकोल के ग्राम जसदेवपुर की बेटी सुमन कुमारी, पत्नी शैलेश पटेल (आरपीएफ, सब-इंस्पेक्टर) एवं बहू सुभाष पटेल ने मुंबई में आयोजित मिस बिहार एवं बेस्ट एक्टिंग अवार्ड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।

एक छोटे से गाँव से निकलकर इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराना आसान नहीं होता, परंतु सुमन कुमारी ने यह साबित कर दिया कि यदि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास हो तो सफलता अवश्य मिलती है।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र व जनपद में हर्ष की लहर है। स्थानीय लोगों ने सुमन कुमारी की इस शानदार सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने नारी शक्ति की सच्ची मिसाल पेश की है।

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य भांवरकोल प्रथम, उषा मौर्या ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सुमन कुमारी ने यह सिद्ध कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।”

उन्होंने आगे कहा कि हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का मान बढ़ाया है। हम सबकी कामना है कि वे आने वाले समय में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page