Connect with us

मिर्ज़ापुर

राजगढ़ के दरवान तालाब में मछलियों की सामूहिक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

ज़हर डालने की आशंका, पट्टेदार को लाखों का नुकसान

राजगढ़ (मिर्जापुर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरवान में रविवार सुबह तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां मृत पाई गईं, जिससे स्थानीय मछली पालक विनोद कुमार बिंद को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने साढ़े तीन क्विंटल मछली के बच्चे तालाब में छोड़े थे, लेकिन अचानक मछलियों की मौत से उनका पूरा निवेश बर्बाद हो गया।

Loading...

पट्टेदार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में ज़हर डाल दिया होगा, जिससे यह घटना हुई। सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना अध्यक्ष दयाशंकर ओझा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मरी हुई मछलियों का निरीक्षण किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मछली पालक की तहरीर पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और यदि किसी की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page