Connect with us

वाराणसी

भाजपा की जनविरोधी नीति से जनता त्रस्त : सुरेंद्र सिंह पटेल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र के गुरदासपुर में ग्राम प्रधान अजय कुमार बिंद के आवास पर रविवार को विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी समाजवादी पार्टी की पी.डी.ए. चौपाल लगा। समाजवादी पार्टी सेवापुरी की बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सेवापुरी की जनता भाजपा के थोथे वादों से ऊब चुकी है, विकास कार्य के नाम पर फोटोबाजी चल रही है। भाजपा के राज में गरीबों का शोषण हो रहा है, किसानों की जमीन कौड़ी के दाम में ली जा रही है और उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। दिनोंदिन बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, क्षेत्र के युवा बहुत अधिक संख्या में बेरोजगार हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को बढ़ा रही है, अमीर अमीर होता जा रहा है, गरीब गरीब होता जा रहा है। हम लोगों की भलाई इसी में है कि पी.डी.ए. के नायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करना है और उत्तर प्रदेश में पी.डी.ए. की सरकार बनाना है, तब जाकर पी.डी.ए. के लोगों का भला होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल राजभर ने उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं उपस्थित जनमानस से अपील किया कि 2027 का चुनाव बड़े ही दमदारी के साथ लड़ना होगा, तब जाकर भारतीय जनता पार्टी को हम हरा पाएंगे। हर तरह से चौकन्ना रहना होगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के लोग तरह-तरह का भ्रमजाल पैदा करके आप लोगों को बरगलाने का काम करेंगे, लेकिन किसी भी झांसे में नहीं आना है और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री सुरेंद्र सिंह पटेल जी को भारी मतों से चुनाव जीतना है।

Advertisement

बैठक में ही ग्राम सभा गोराई के निवासी प्रमोद यादव की सक्रियता को देखते हुए विधानसभा सेवापुरी का विधानसभा उपाध्यक्ष नामित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पखण्डी राम बिंद ने की व संचालन राजेश यादव ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री हरिनाथ पटेल, सोमारु बिंद, जनार्दन पटेल, राम सिंह यादव, राजाराम बिंद, कृपा पटेल, रामप्रकाश पटेल, हरिनाथ पटेल (पूर्व प्रधान, गुरदासपुर), हाजी कमालुद्दीन, रेवती रमन पटेल, भरत यादव, बनवारी पाल, रामनरेश भारती, लालता राजभर, लल्लन पटेल, अमन यादव, नेक मोहम्मद, जय श्री पटेल एवं भारी संख्या में महिलाएं एवं समाजवादी समर्थक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page