Connect with us

वाराणसी

आजम खान की रिहाई पर सपाइयों ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई के बाद वाराणसी में सपाइयों ने जमकर खुशी का इज़हार किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर रिहाई पर हर्ष व्यक्त किया। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

आजम खान की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि “आज़म ख़ान साहब का कद पार्टी में बहुत बड़ा है। वह उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समुदाय के बड़े चेहरे हैं। आज का दिन हम समाजवादी साथियों के लिए खुशी का दिन है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें न्याय मिलेगा और सभी मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, बुनकर नेता अनवारुल हक़ अंसारी, उमेश यादव, राहुल बरनवाल, सुनील यादव, रिज़वान अंसारी और दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की ओर से जिला कार्यालय अर्दली बाज़ार में जिलाध्यक्ष डॉ. दिलशाद अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Advertisement

कार्यक्रम में जियाउल हक़ अंसारी, नईमुद्दीन शेख, जमील अहमद, मोहम्मद शादिक, वसीम अब्बास बबलू, अब्दुल सलाम, रियाज़ भाई, सफीउल्लाह अंसारी, जैद खान, गोलू खान, मोहम्मद जीशान और मोहम्मद फरहान शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page