गोरखपुर
स्वच्छता ही सेवा 2025 – आजमगढ़ में जनसहभागिता से सफाई अभियान
Loading...
Loading...
आजमगढ़। स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए नगर पालिका परिषद आजमगढ़ एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से वार्ड नंबर 10 अलवल में आज जनसहभागिता से सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
Loading...
इस दौरान खाद्य एवं सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा, आईटीसी मिशन से विपिन राय, सफाई नायक नेसार और रामचंद्र सहित स्थानीय नागरिक प्रेमचंद्र गुप्ता, शशि, संदीप, रामचरण राम और ज्ञानचंद्र गुप्ता तथा स्वच्छता समिति के सदस्य सूर्यबली चौहान ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सफाई मित्रों की सहभागिता ने अभियान को सफल बनाया और इलाके को साफ-सुथरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Continue Reading
