Connect with us

गोरखपुर

गोला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाल, फार्मासिस्ट के भरोसे इलाज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला के अंतर्गत आने वाला पकड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली की मार झेल रहा है। यहां पिछले पांच वर्षों से डॉक्टर की तैनाती नहीं है और पूरा केंद्र सिर्फ एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। वार्ड बॉय, स्वीपर और चौकीदार तक की व्यवस्था नहीं है।

Loading...

आवास जर्जर होने से फार्मासिस्ट रात में रुकते भी नहीं, जिससे आपातकालीन मरीजों को निजी नर्सिंग होम पर निर्भर रहना पड़ता है। बरसात में फार्मेसी की छत टपकने से दवाएं खराब हो जाती हैं। क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताते हुए डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है। सीएमओ गोरखपुर ने कहा है कि शासन से मांग की गई है और डॉक्टर उपलब्ध होते ही तैनाती कर दी जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page