Connect with us

गोरखपुर

नवरात्रि पर लॉन्च हुआ GST 2.0, जनता को राहत और महंगाई दोनों का अहसास

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। देशभर में नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही 22 सितंबर से GST 2.0 का नया ढांचा लागू हो गया है। यह टैक्स सुधार आम आदमी की जेब पर दोहरा असर डालने वाला है। जहां एक ओर साबुन, शैंपू, ब्रेड, बेबी डायपर जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक और महंगी गाड़ियां पहले से कहीं ज्यादा महंगी हो गई हैं।

रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर अब 5% टैक्स लगेगा, सामान्य वस्तुओं और सेवाओं पर 18% टैक्स लागू रहेगा और चुनिंदा ‘सिन गुड्स’ तथा लग्जरी आइटम्स पर 40% टैक्स लगेगा।

Loading...

सिगरेट, गुटखा और तंबाकू पर पहले 28% टैक्स लगता था, जिसे अब 40% कर दिया गया है। कोक, पेप्सी, थम्सअप जैसे कोल्ड और एनर्जी ड्रिंक पर भी 40% टैक्स देना होगा, जिससे उनकी कीमतें 10-15 रुपये तक बढ़ गई हैं। पेट्रोल कारें (1200cc से ज्यादा), डीजल कारें (1500cc से ज्यादा) और 350cc से ऊपर की बाइक्स पर भी 40% टैक्स लागू है। महंगी घड़ियां, आर्टिफिशियल जूलरी, प्राइवेट एयरक्राफ्ट, स्पोर्ट्स बोट्स और कोक-लिग्नाइट जैसे उत्पादों पर भी 40% टैक्स लगेगा।

वहीं साबुन, शैंपू, मंजन और रेजर पर टैक्स घटकर 5% हुआ है, जिससे इनके दाम 10-15% तक कम हो गए हैं। बेबी डायपर और आफ्टर-शेव लोशन पर टैक्स कटौती से नवजात शिशुओं के माता-पिता को राहत मिली है। ब्रेड अब जीरो टैक्स कैटेगरी में है, जबकि मक्खन और घी पर टैक्स दरों में कटौती हुई है, जिससे रोज की खरीदारी में कुछ रुपये की सीधी बचत होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page