Connect with us

गाजीपुर

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 30 मरीजों का हुआ इलाज

Published

on

गहमर (गाजीपुर)। जिले के गहमर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था।

मेले में डॉक्टर अंकित सिंह ने मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज बुखार, डायरिया, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, चर्मरोग, सिरदर्द और खुजली की शिकायत लेकर आए। कुछ मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर, थकावट और कमजोरी की समस्या थी।

मेले में कुल 30 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें 20 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल थीं। बच्चों में डिहाइड्रेशन, महिलाओं में कमजोरी और बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द की समस्याएं देखी गईं। मरीजों को एंटीबायोटिक, बुखार, डायरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की दवाएं दी गईं।

डॉक्टर अंकित सिंह ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी। स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता और खान-पान में सतर्कता बरतने की सलाह दी।

स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए आए हीरालाल (56) गहमर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सुगर का मरीज हूं। पीएचसी गहमर पर मेरा इलाज चल रहा है। सुगर की दवा मिल जाती है। अब पहले से बेहतर हूं।

Advertisement

आशुतोष (34) गहमर ने बताया कि टाइफाइड हो गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर पर आया था। डॉ. अंकित सिंह ने इलाज किया। सभी दवा अस्पताल से ही मिल गई। अभी धीरे-धीरे रिकवर हो रहा है।

नजिमा खातुन (35) ने बताया कि को वायरफीवर, सर्दी, जुकाम, बुखार व पेट दर्द की शिकायत थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर पर आई थी। डॉ. अंकित सिंह ने इलाज किया। सभी दवा अस्पताल से ही मिल गई। साथ ही ओआरएस का घोल भी पीने के लिए मिला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page