Connect with us

वाराणसी

पड़ोसी बनकर अंडा विक्रेता से 46 हजार की ठगी, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के रहने वाले अंडा विक्रेता लक्ष्मण पाल से बीती रात साइबर ठग ने पड़ोसी बनकर अस्पताल में इलाज के नाम पर 46 हजार रुपये की साइबर ठगी कर दी। लक्ष्मण ने रात में मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी।

पीड़ित अंडा विक्रेता ने पुलिस को बताया कि, पड़ोस में बलिया जिले का अशोक किरायेदार है। उसी के नाम पर एक अनजान नंबर से फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि, “बीएचयू में इलाज के लिए रिश्तेदार को लेकर भर्ती हूं। मोबाइल से पैसा ट्रांसफर नहीं हो रहा था, इसलिए तुम्हारे नंबर पर पैसे ट्रांसफर किए हैं। स्कैनर भेज रहा हूं, इसी नंबर पर पैसे लौटा दो।”

Loading...

जिसके बाद मोबाइल पर मैसेज आया था तो स्कैनर पर 46 हजार रुपये भेज दिए। बाद में पता चला कि ठगी हुई है। वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page