Connect with us

वाराणसी

गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर कार चालक की पिटाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने एक गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर प्रयागराज जिले के रहने वाले कार चालक मैफुज अहमद की पिटाई और धमकी के मामले में बीती रात सिगरा थाने में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। प्रयागराज जिले के साराइनायत क्षेत्र के रहने वाले मैफुज अहमद ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की रात वह वाराणसी के कैंट स्टेशन आया था। स्टैंड में कार लगाकर अखबार ले जाने का इंतजार करने लगा।

Loading...

इस बीच कमलेश प्रजापति, गोलू और आकाश ने बेवजह गाली देते हुए पिटाई की और उसे घसीटते हुए पंचम गेस्ट हाउस ले गये जहां पर कमरे में बंधक बनाकर मारा-पीटा। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि उसे पंकज पांडेय के कहने पर मारा पीटा गया। वहीं, इस मामले में कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि, गोलू, कमलेश, पंकज पांडेय और आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page