Connect with us

गोरखपुर

खजनी मार्ग का खानीपुर अंडरपास बना हादसों का अड्डा

Published

on

Loading...
Loading...

खजनी (गोरखपुर) । खजनी मार्ग पर स्थित खानीपुर अंडरपास लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि मुसीबत का सबब बन गया है। यह अंडरपास बरसात के मौसम में तालाब का रूप धारण कर लेता है और शेष दिनों में टूट-फूट और जाम का अड्डा बन जाता है।

यह मार्ग गोरखपुर शहर से सीधे जुड़ता है और रोजाना नौकरीपेशा, व्यापारी, दुकानदार और मजदूर इसकी मार झेलते हैं।

अंडरपास में थोड़ी बारिश होते ही जलभराव इतना बढ़ जाता है कि छोटे और बड़े वाहन फंस जाते हैं। गंदे पानी और कीचड़ से गुजरना किसी भी समय बड़े हादसे की संभावना बढ़ाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास बनने से पहले उम्मीद थी कि खजनी से गोरखपुर आने-जाने वालों को जाम और लेवल क्रॉसिंग की समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन नतीजा इसके उलट निकला।

अंडरपास की ऊंचाई और डिजाइन खामियों से ग्रस्त है और इसमें जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।कई बार ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन नतीजा केवल आश्वासन तक सीमित रहा। अगर जल्द सुधार नहीं किया गया तो यह अंडरपास बड़े हादसों का कारण बन सकता है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page