Connect with us

गाजीपुर

पुलिस लाइन में एडीजी का निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग पर दिए निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. बी.डी. पाल्सन ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग व्यवस्था और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही, प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने मेस, बैरक, क्लासरूम और परेड ग्राउंड का बारीकी से अवलोकन किया। क्लासरूम में उन्होंने प्रशिक्षुओं से सीधे संवाद कर ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने अधिकारियों एवं ट्रेनिंग स्टाफ के साथ बैठक कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ट्रेनिंग सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page