Connect with us

गाजीपुर

कलेक्ट्रेट परिसर में सेवा पर्व प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Published

on

Loading...
Loading...

आमजन ने दी योजनाओं पर प्रतिक्रियाएं

गाजीपुर। सेवा पर्व के पावन अवसर पर गाजीपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित विशेष प्रदर्शनी ने जनपदवासियों का ध्यान आकर्षित किया। यह प्रदर्शनी 18 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक चलेगी और इसका उद्देश्य आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय और जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक पोस्टरों के माध्यम से दी जा रही है। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी आम नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। आगंतुक यहां विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट हेतु अपने सुझाव भी दे सकते हैं।

Advertisement

प्रदर्शनी में प्रत्येक कॉर्नर पर योजनाओं की भरपूर जानकारी उपलब्ध है। आगंतुक विकसित उत्तर प्रदेश की जीवंत तस्वीर देख सकेंगे और प्रेरणा लेकर लौटेंगे। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, किसान और विद्यार्थी अपनी तस्वीरें लेकर जागरूकता अभियान का संदेश सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों एवं आगंतुकों को सर्पगंधा के पौध उपहार स्वरूप दिए गए।

सेवा पर्व प्रदर्शनी के दौरान हर दिन सैकड़ों आगंतुकों को सूचना विभाग की “संदेश” पत्रिका वितरित की जाएगी, जिससे योजनाओं की व्यापक जानकारी जन-जन तक पहुंचेगी। प्रदर्शनी आने वाले दिनों में भी युवाओं, किसानों, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनी रहेगी। उद्घाटन समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रतात सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कृष्ण बिहारी राय, वृजेन्द्र राय, प्रो. शोभनाथ यादव, प्रवीण सिंह, राजन प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य करण्डा-2 शैलेन्द्र राम, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, मनोज सिंह, शशिकांत शर्मा, बीके त्रिवेदी, पंचदेव गौड़, अविनाश सिंह, गर्वजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page