Connect with us

मिर्ज़ापुर

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का ग्रामीण विस्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जनपद में संगठन का दायरा बढ़ाते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस क्रम में आदर्श सिंह को पहाड़ी युवा मंत्री, निर्मल सिंह को राजगढ़ युवा सचिव और देवेंद्र प्रताप सिंह को राजगढ़ युवा महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं मोहित सिंह को पहाड़ी युवा ब्लॉक अध्यक्ष तथा आशुतोष सिंह को युवा महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर आदर्श प्रताप सिंह और राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर शुभम सिंह को मनोनीत किया गया है। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन ने विश्वास जताया कि वे सदैव जनहित और समाज सेवा में समर्पित रहेंगे।

Loading...

इस मौके पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि संगठन गरीब, पीड़ित और उत्पीड़ित लोगों के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page